फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात फेसबुक आईडी पर एक युवक ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इससे भड़के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कफारा चौकी में तहरीर देकर धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रचने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रमियाबेहड़ के सदस्यों ने कफारा चौकी में तहरीर देकर बताया की शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे मोहम्मद इरशाद पुत्र जमील निवासी अभयपुर थाना धौरहरा ने अपनी फेसबुक आईडी के जरिए भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की। इससे हिंदू समाज और सनातन संप्रदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
धार्मिक उन्माद फैलाने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राकेश मिश्रा, महामंत्री भाजपा राम सुमेश मौर्य, प्रखंड मंत्री विश्व हिंदू परिषद अनूप यादव, प्रमोद कुमार, आकाश निगम, प्रेम शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाल धौरहरा डीपी शुक्ला ने बताया की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें