अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का लुत्फ उठा रहीं महिलाएं-बच्चे
राजकीय इंटर कालेज मैदान में देर रात तक हो रही खरीददारी
अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल में देर रात तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, महिलाएं और बच्चे फेस्टिवल के सांस्कृतिक मंच पर धूम मचा रहे हैं और ईनाम पाकर गदगद भी हो रहे हैं। रविवार को देर रात तक महफिल सजी रही। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में लगे शॉपिंग फेस्टिवल में सहारनपुर का फर्नीचर, खादी और हथकरघे के कपड़े, साड़ियां, भदोही की कालीन, खुर्जा की क्राकरी के अलावा तरह तरह के घरेलू और सजावटी सामान मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। इसमें फैशन और लाइफ स्टाइल के विभिन्न रंग हैं।
लखीमपुर में पहली बार अमर उजाला जिले के लोगों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का अवसर एक साथ लेकर आया है। रविवार को बच्चों के लिए टैलेंट हंट शो हुआ, जिसमें बच्चों ने खूब इनाम बटोरे। फेस्टिवल विशोक ट्रैक्टर्स, रामा मोटर्स, मूसाराम इंटरप्राइजेज, इंद्रा बजाज, यूएस बजाज, जीवन एंड कंपनी, श्री विनायक मोटर्स और शिवा बुटीक के स्टाल भी लोगों को खूब भा रहे हैं।