फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितवन पार्क में मिला नर गैंडे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल के प्रमुख चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क से जुड़े इलाकों में गैंडों के मरनेे का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को माडी नगर पालिका के वार्ड एक वनकट्टा क्षेत्र में एक 29 वर्षीय नर गैंडे का शव मिला है। इससे पार्क प्रशासन में खलबली मच गई है। पार्ककर्मियों ने गैंडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नेपाल के सबसे प्रसिद्ध चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में गैंडों की मौत से पार्क प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। बीते आठ माह में अब तक 33 गैंडों की मौत हो चुकी है। पार्क के सूचनाधिकारी गणेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह माडी नगर पालिका वार्ड एक के वनकट्टा क्षेत्र के रियू नाला के पास करीब 29 वर्षीय नर गैंडे मरा मिला है।
जंगल में पत्ते तोड़ने गए स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा जिसके बाद सूचना पार्क प्रशासन को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। नर गैंडे के सींग और नाखून सुरक्षित मिले हैं। पार्ककर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों का कहना है कि अभी गैंडे की मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

आठ माह में 152 वन्यजीवों की हो चुकी है मौत - नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में बीते आठ माह के अंदर 33 गैंडों समेत 152 वन्यजीवों की जान जा चुकी है। इसमें सबसे अधिक 70 चीतल, दो बाघ, गुलदार, हाथी, भालू, मगरमच्छ, जंगली सुअर, अजगर, जंगली भैंसा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें