फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक नामांकन कराते रहे प्रत्याशी

Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन धौरहरा, ईसानगर, नकहा और लखीमपुर ब्लाक में देर शाम तक प्रत्याशियों भीड़ लगी रही। हर ब्लाक पर करीब एक हजार से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भीड़ और प्रक्रिया की धीमी गति के कारण शाम सात बजे के बाद भी नामांकन कराने वालों की सूची फाइनल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन कराने के लिए सोमवार को सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जमा होने लगे लेकिन कर्मचारियों की लेटलतीफी के कारण नामांकन प्रक्रिया शुरू करने में विलंब हुआ। इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने नामांकन कराने आए प्रत्याशियों के समर्थकों को बाहर ही रोक दिया। प्रत्याशी के साथ सिर्फ उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। नामांकन की आखिरी संख्या को लेकर धौरहरा, ईसानगर, नकहा और लखीमपुर के आरओ ने रात तक फीडिंग का कार्य होने की बात कही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें