फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे उम्मीद कार्ड के लिए 19 से लगेंगे शिविर

Sat, 13 Dec 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेलवे कर्मियों व उनके परिजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के यूनिक मेडिकल आईडेंटिटी कार्ड (उम्मीद कार्ड) बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय मैलानी में 19 दिसंबर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे कार्यालय लखीमपुर में 20 दिसंबर, सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय सीतापुर में 26 दिसंबर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे कार्यालय बिसवां में 27 दिसंबर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे कार्यालय जरवल रोड में तीन जनवरी को शिविर लगाया जाएगा। सभी जगहों पर कैंप पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे।
कार्यरत कर्मचारी को उम्मीद कार्ड बनवाने के लिए स्वयं का परिचयपत्र, मेडिकल कार्ड, पर्यवेक्षक से सत्यापित पास घोषणापत्र, स्वयं और आश्रितों की फोटो, जन्मतिथि साक्ष्य के लिए आधार कार्ड, विद्यालय से जारी प्रमाणपत्र और जिस मोबाइल नंबर पर उमीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल फोन के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों, मृतक कर्मचारियों के आश्रित, सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) मेडिकल कार्ड, सातवें वेतन आयोग का संशोधित पीपीओ, बैंक से जारी नवीनतम पेंशन स्लिप, बैंक पासबुक (नवीनतम प्रविष्टि सहित), यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी हो तो उनका मृत्यु प्रमाणपत्र, अपनी और आश्रितों की फोटो, जन्मतिथि साक्ष्य के लिए आधार कार्ड, विद्यालय से जारी प्रमाणपत्र और जिस मोबाइल नंबर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना आवश्यक है।
000
क्या है उम्मीद कार्ड
रेलवे का यूनिक मेडिकल आईडेंटिटी कार्ड (उम्मीद कार्ड) रेल कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, उनके आश्रितों को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करता है। इसके माध्यम से वे देशभर में रलवे के पैनल वाले अस्पतालों और एम्स जैसे संस्थानों में कैशलेस या रियायती चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें