फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू

विज्ञापन
पलिया की निघासन रोड से अवैध कब्जा हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
चौराहे से नगर सीमा तक अतिक्रमण मुक्त कराए जाएंगे प्रमुख मार्ग
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को गोला में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नगर पालिका परिषद ने तहसील प्रशासन के सहयोग से शुरू किया। कुछ देर चलने के बाद आंधी-बारिश आने के कारण अभियान को रोकना पड़ा।
सोमवार को तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता और नगर पालिका परिषद के ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित की अगुवाई में मोहम्मदी रोड से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई। सदर चौराहे से कुछ दूर तक अभियान चल ही पाया था कि तेज आंधी-बारिश के कारण अभियान को रोकना पड़ गया। ईओ ने बताया कि नगर के सभी प्रमुख मार्गों को सदर चौराहे से नगर की सीमा तक अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन परती की जमीन से अवैध कब्जे हटवाए
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर नवीन परती भूमि पर अवैध पक्के निर्माण को ढहाकर उसकी घेराबंदी कर दी गई।
पलिया-निघासन रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों ने नवीन परती जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया था, जिसका चिह्नांकन कर लेखपालों ने रिपोर्ट एसडीएम को दी थी। रविवार को एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिरा दिया।
एसडीएम ने बताया कि पूरे इलाके में अवैध कब्जा की गईं जमीनों को लेखपालों से चिह्नित कराकर उस पर से कब्जा हटवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें