फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: युवक की मौत के बाद ग्रंट नंबर तीन में लगे कैमरे, बाघ को पकड़ने के लिए लगेगा पिंजरा

Sat, 30 Sep 2023 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मैलानी रेंज में जंगल से सटे गांव ग्रंट नंबर तीन निवासी राम मिलन (28) पर बाघ ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। वन विभाग की टीमें कॉम्बिंग कर रही हैं। 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में युवक को मार डालने वाले बाघ की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही हैं। बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए दो जोड़ी कैमरे लगाए गए हैं। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( पीसीसीएफ) वन्यजीव से मांगी गई है।

विज्ञापन


बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे गांव ग्रंट नंबर तीन निवासी राम मिलन (28) पर शुक्रवार सुबह छह बजे बाघ ने उस समय हमला कर मार डाला था जब वह मजदूरी करने के लिए जा रहा था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। उधर वन विभाग की टीमें बाघ का पता लगाने के लिए लगातार कांबिंग कर रही है। शुक्रवार की रात भी बाघ आबादी से सटे गुरूदेव सिंह के खेत में काफी देर तक चहलकदमी करता रहा। 

ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन...
विज्ञापन


बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रभावित क्षेत्र में चार कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव ) से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी है। एफडी ललित वर्मा ने बताया कि अनुमति मिलते ही प्रभावित जगह पर पिंजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन

ग्रामीणों को किया गया जागरूक

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपप्रभागीय वनाधिकारी मोहम्मद साकिब खान ने बताया कि गांव के नजदीक बाघ की मौजूदगी के मद्देनजर ग्रामीणों को सतर्क रहने, खेतों की ओर अकेले न जाने,पालतू पशुओं को जंगल के नजदीक चराने न ले जाने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों को बाघ हमले से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीमों को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें