प्रेमिका से मिलने आया था युवक
थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार और एसएसआई सतीश चंद्र यादव गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी सचिन का मृतका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। वह, उसी से मिलने आया था। पास में ही सो रही छोटी बहन जग गई और आरोपी को देख लिया।
विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। किसी से बताने पर बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।