फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टेंडर में धांधली का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संपूर्णानगर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में ई-टेंडर प्रक्रिया में धांधली और नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ठेकेदारों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर की है। वहीं चीनी मिल के मुख्य लेखाकार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों का पूरा पालन किया गया है। यह जरूर है कि जो भी निविदाएं आईं हैं, सभी मेें दरें अव्यवहारिक हैं। इन दरों पर मिल की प्रशासनिक समिति निर्णय लेगी।
विज्ञापन

संपूर्णानगर किसान चीनी मिल के कई ठेकेदारों ने बताया कि उन्होंने किसान सहकारी चीनी मिल सम्पूर्णानगर में शुगर बैग हेडलिंग कार्य हेतु ई-निविदा डाली थी। चीनी मिल के नियम और शर्तों के क्रम संख्या 43 में साफ कहा गया है कि कोई भी दर यदि अव्यवहारिक प्रतीत होती है तो निविदा निरस्त कर दी जाएगी। एक अन्य बेलरायां निवासी निविदादाता ने सेक्शन चार ई-बिड फार्म भी वेबसाइट पर लोड नहीं किया। इसकी लिखित शिकायत चीनी मिल के अफसरों से की गई लेकिन फिर भी निविदा निरस्त नहीं की गई। सेक्शन एक के अनुसार नियम एक व दो में निर्देशित सेक्शन (4) ई-बिड फार्म अपलोड न नहीं करने पर निविदा स्वत: निरस्त माने जाने का प्रावधान है। इसके बाद भी निविदा स्वीकार कर ली गई है। शर्तों के हिसाब से अपनी निविदा में हम लोगों ने अव्यवहारिक दरें एक पैसा नहीं डाली है, जबकि बेलरायां निवासी निविदादाता ने एल वन आने के लिए 12 कालमों में अव्यवहारिक दरें प्रति बोरी 50 किलोग्राम और प्रति बोरी 100 किलोग्राम की दरें एक पैसा पैसा डाली हैं, जो अव्यवहारिक हैं। ऐसे में यह निविदा निरस्त होनी चाहिए थी, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ई/निविदा के नियम शर्तों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि अधिकारी अपने चहेते ठेकेदार से एक पैसा दर डलवा देते हैं, जिससे इनके अपने ठेकेदार एल बन आ सकें, लेकिन एक पैसा प्रति बोरी में कोई ठेकेदार कार्य नहीं करा सकता। जब एक पैसा दर वाले काम को करने का समय आता है तो अधिकारी इधर उधर से रुपये का इंतजाम करवाते हैं। ठेकेदारों ने निविदा को निरस्त कराकर दोबारा टेंडर कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
नियमों का शत प्रतिशत पालन किया गया है। अभी निविदा स्वीकृत नहीं हुई है। वैसे तो सभी ठेकेदारों ने अव्यवहारिक दरें डाली हैं। प्रक्रिया चल रही है। निविदा का निगोशिएशन कराया जाएगा। चीनी मिल प्रशासनिक समिति दरों पर निर्णय लेगी कि दी गई दरों पर कार्य हो पाएगा या नहीं। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। चीनी मिल में रुपया जमा हो चुका है, इसलिए सेक्शन (4) बिड फार्म अपलोड करना महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, मुख्य लेखाकार
किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें