व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निराला तिवारी, चौकी प्रभारी खजुरिया संजीव तोमर, पलिया कोतवाल विवेक उपाध्यक्ष आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारी के पैर-हाथ, मुंह इन्हीं के कपड़े, तौलिया, चादर, बनियान से बंधे मिले। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन, पर्स आदि सामान कब्जे में लिया है। व्यापारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग सोनीपत से खीरी के लिए रवाना हो गए। उधर, व्यापारी की हत्या से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं।