फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, युवा व्यापारी की मौत, एक अन्य युवक गंभीर घायल

Tue, 29 Apr 2025 06:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवा व्यापारी की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक मुनव्वर अंसारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली की राजापुर क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवा व्यापारी की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यापारी की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी युवा व्यापारी मुनव्वर (28) पुत्र स्व. मोहम्मद असलम का शहर में इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। परिजनों ने बताया कि मुनव्वर सोमवार की शाम शहर घूमने की बात कहकर बाइक से घर से निकले थे। जैसे ही वह राजापुर स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से मुनव्वर की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मुनव्वर के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरा बाइक चालक भी गंभीर रूप से घाल हो गया। ओवरब्रिज से गुजर रह लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- UP News: रामपुर के आरिफ ने नाम बदलकर बनवाए तीन पासपोर्ट... मुकदमा दर्ज, खुफिया एजेंसियां हुईं सक्रिय
विज्ञापन


सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुनव्वर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को अज्ञात में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह दूसरे घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 

दूसरे युवक की पहचान संजय सिंह पुत्र श्रीराम निवासी रामापुर के रूप में हुई। उधर सड़क हादसे में मुनव्वर की मौत होने की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को तीन बजे शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा, इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

मदद की गुहार लगाते रहे मुनव्वर
जिस समय घटना हुई उस समय करीब नौ बज रहा था। ओवरब्रिज पर वाहन फर्राटा भर रहे थे। हादसे के बाद तमाम वाहन बिना रुके ही चले गए। कुछ लोगों ने मदद करते हुए दोनों को एंबुलेंस में बिठाकर जिला अस्पताल भिजवाया था। बताया गया कि मुनव्वर के सिर में चोट लगने के बाद भी वह बार-बार उठते और फिर सड़क पर लेट कर लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे।

नौ माह की दूधमुंही बच्ची को लेकर देखे थे कई सपने
शादी के बाद जब मुनव्वर के घर में बेटी ने जन्म लिया तो वह काफी खुश थे। बेटी को देखकर मुनव्वर ने उसका नाम जन्नत रखा और उसके भविष्य को लेकर सपने संजाने शुरू दिए थे। पुत्री अभी तक बोल भी नहीं पाई थी कि इससे पहले ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर उमड़ी भीड़, हर आंख दिखी नम
जिसने भी घटना सुनी वह सीधे मृतक के घर की ओर दौड़ पड़ा। घर पर महज महिलाओं के अलावा कोई न होने पर लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, जहां सुबह आठ बजे से लेकर करीब तीन बजे तक मुनव्वर के रिश्तेदार, दोस्त और अन्य लोग खड़े रहे। लोगों की आंखें नम थीं वहीं घटना को लेकर ही चर्चा होती रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें