डाकघर में नहीं हुआ कामकाज
उप डाकपाल सचिन बल्हार ने बताया कि डाकघर खाली करने को कुछ समय मांगा गया था। बावजूद इसके डाकघर का बरामदा और पीछे बने आवास को तुड़वा दिया गया। कार्यालय का मुख्य भवन बचा है। शेष भाग जेसीबी से तोड़े जाने की वजह से कार्यालय भवन भी जर्जर हो गया है। वर्तमान में रेलवे ने प्राथमिक विद्यालय में डाकघर शिफ्ट करने को कहा था, जिसकी छत टूटी हुई है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते शनिवार को साढ़े दस बजे के बाद डाकघर में कोई कामकाज भी नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- UP News: जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा... फेरों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार, बराती-घराती सब हैरान
सूचना पाकर डाक अधीक्षक खीरी सुमनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस बाबत सहायक मंडल अभियंता से वार्ता की। समाचार लिखे जाने तक बातचीत चल रही थी। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान सहायक मंडल अभियंता प्रभात कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य पीके सिन्हा, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
नरमू कार्यालय भी हुआ ध्वस्त
डाकघर के बगल में ही बने एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यालय भवन को भी शनिवार को ही जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। मजदूर यूनियन का कार्यालय पहले ही अन्यत्र स्थानांतरित हो चुका है।