फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में बोलीं मायावती: हिंदुत्व की आड़ में चरम पर है जुल्म; अजय मिश्र टेनी पर भी साधा निशाना

Tue, 07 May 2024 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखीमपुर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की आड़ में जुल्म–ज्यादती चरम पर है। मुसलमान और अन्य अल्पसंख्यक परेशान हैं। बसपा सुप्रीमो ने जिले के किसानों और सिख समाज का जिक्र कर चुनावी समीकरण साधा।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब इनकी नाटकबाजी, जुमलेबाजी या गारंटी काम में आने वाली नहीं है। क्योंकि अब देश की जनता काफी हद तक इस बात को समझ चुकी है कि इनकी गारंटी और वादे जमीनी हकीकत में एक चौथाई तक पूरे नहीं हुए।

खीरी सांसद ने किया किसानों का उत्पीड़न 
बसपा सुप्रीमो ने खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी पर भी हमला बोला। जिले के किसानों और सिख समाज का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के सांसद ने किसानों का उत्पीड़न किया। कहा कि मुझे मालूम है यहां सिख समाज के काफी संख्या में हैं। जब भी किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया है तब भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने ज्यादती की। किसानों को जुल्म ज्यादती का शिकार होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के समय किसानों के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में पूर्व की कांग्रेस की सरकार की तरह ही वर्तमान भाजपा सरकार की जातिवादी, सांप्रदायिक व पूंजीवादी सोच व नीतियों के चलते ही दलितों, पिछड़ों, मुस्लिम और अन्य वर्गों का पूर्ण रूप से विकास नहीं हो सका है।

मुकुट और हाथी भेंटकर किया स्वागत
बसपा प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बसपा सुप्रीमो मायावती का स्वागत मुकुट और हाथी भेंटकर किया। पूर्व मुख्यमंत्री को लखीमपुर खीरी प्रत्याशी अंशय कालरा व धौरहरा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी ने मुकुट भेंट किया। वहीं सीतापुर सीट के प्रत्याशी ने हाथी भेंटकर स्वागत किया। बसपा सुप्रीमो के संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे।

संबोधन में ईवीएम का भी जिक्र
बसपा सुप्रीमो ने अपने संबोधन में भाजपा-कांग्रेस पर तो हमला बोला ही ईवीएम का जिक्र भी किया। कहा कि आम चर्चा के मुताबिक वोटिंग मशीनों में कोई गड़बड़ी नहीं है। भाजपा की गारंटी भी उनके निशाने पर रही। कहा कि पूंजीवादी, संकीर्ण कार्य प्रणाली व कथनी-करनी में काफी अंतर होने की वजह से अब ऐसा लगता है कि इस बार भाजपा भी केंद्र की सत्ता में आसानी से वापस आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें