छोटे भाई ने दी थी सूचना
शटर खुला देख सामने कुछ दूर रहने वाले उनके छोटे भाई रमेश ने सूचना दी, इसके बाद उन्हें चोरी का पता चला। जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इधर फॉरेंसिक टीम लेकर पहुंचे इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने टीम के साथ दुकान से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत एकत्र किए। बाद में डॉग स्कवॉड भी मौके पर पहुंचा।
सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह और बाद में एएसपी नैपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। राजेश के मुताबिक सराफा की दुकान में अंदर लगे दूसरे शटर में ताला नहीं डाला जाता था। बाहर के शटर का ताला तोड़कर घुसे चोर अंदर का शटर उठाकर आराम से दुकान में घुस गए। किराना की दुकान में भी अंदर दूसरा शटर लगा है, लेकिन वह शटर खुला था।
नहीं चल रहे थे सीसीटीवी कैमरे
राजेश गुप्ता ने दुकान में बाहर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। अंदर भी दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। तीन दिनों से रोजाना बिजली लाइन में खराबी होने से नाममात्र को बिजली ही मिल पा रही है। पर्याप्त बिजली न मिल पाने की वजह से इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया, इस वजह से कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पीछे बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में बाहर कैमरा लगा था, जिसका तार चोरों ने काट दिया।
एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच के अलावा कई अन्य टीमें लगाई गई हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।