प्रेमिका पर बरसाई बेल्ट
शक होने पर युवक ने प्रेमिका को कमरे में बुलाया। प्रेमिका के साथ उसकी सहेली भी आई थी। कमरे में घुसते ही युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीन ली। इसे लेकर कहासुनी हुई। इससे बौखलाए युवक ने प्रेमिका को बेल्ट से पीटना शुरू कर दी। युवती के साथ आई सहेली भी उसे बचा नहीं सकी।
ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग
मंगलवार को किसी ने युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने के आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी ईशू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।