थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। परिजन भी अगर जानकारी देते तो जिला अस्पताल से समन्वय स्थापित कर इलाज शुरू कराया जाता। वापस आकर परिजन ने बताया, आनन फानन सीएचसी लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रेम विवाह के कारण मामा रखता था रंजिश
मृतक के भाई ने भले ही लवकुश की हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन असल वजह प्रेम विवाह बताई जा रही है। उसने बताया कि भाई ने प्रेम विवाह किया था। इसी वजह से लड़की का मामा रामजी वर्मा लवकुश से रंजिश रखता था। बताया कि लवकुश की पत्नी ने दो महीने पहले ही बच्ची को जन्म दिया था।
सीएचसी अधीक्षक पंकज भार्गव ने बताया कि मरीज की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस लेकर गई थी। वापस जब परिजन लेकर आए थे तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें- सपा नेत्री की हत्या: आठ साल पहले जलाने की कोशिश, अब गर्दन काटकर ली जान; खालिदा ने खूब किया संघर्ष, पर कमजोर...
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईके राम चंदानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इमरजेंसी ड्यूटी पर दो डॉक्टरों की ड्यूटी थी। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी मिलेगा। उस पर कार्रवाई होगी।