पलिया से रवाना हुए दंपती और उनके बच्चे।
पलियाकलां। नेपाल के धनगढ़ी से पलिया में दवा लेने आया एक दंपती लापता हो गया है।
बताते हैं कि दो दिन पहले गौरीगंगा नगर पालिका जिला कैलाली नेपाल के निवासी मीन प्रसाद वासतोला अपनी पत्नी सीता वासतोला, नौ वर्षीय पुत्र कुशल व छह वर्षीय पुत्री शिक्षा के साथ पलिया दवा लेने आए थे। इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार को गायब नेपाली मीन प्रसाद के भाई चंद्र वासतोला पलिया पहुंचे और प्राइवेट बसों के ट्रांसपोर्ट पर जाकर फोटो दिखाते हुए परिवार की जानकारी हासिल की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
चंद्र वासतोला ने बताया कि उनका भाई अपने परिवार के साथ बेटी की दवा लेने आया था, जिसके बाद से लापता है। उसकी तलाश हर जगह कर ली गई है। पीड़ितों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। संवाद