फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बार्डर सील, सीओ ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शनिवार को सीओ, एसएसबी डिप्टी कमानडेंट समेत पुलिस बल और एसएसबी जवानों ने बार्डर पर फ्लैग मार्च किया। साथ ही नोमैंस लैंड को भी देखा।
विज्ञापन

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर कोई गलत गतिविधियां न हों इसके लिए शनिवार को सीओ अभय प्रताप मल, एसएसबी के अस्सिटेंट कमानडेंट जगदीश सिंह, एसएसबी इंस्पेक्टर पूनम सूरीन ने पुलिस बल और एसएसबी जवानों के साथ गौरीफंटा बार्डर पर फ्लैग मार्च किया।
नेपाल के डोके बाजार जाने वाले नोमैंस लैंड का जायजा लिया। साथ ही जंगली रास्तों पर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उधर, शाम को स्वतंत्रता दिवस को लेकर बार्डर सील कर दिया गया है। सुबह झंडारोहण के बाद ही बार्डर खोला जाएगा। इसको लेकर सीओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी गौरीफंटा कोतवाल सियाराम व चौकी इंचार्ज सुनील बाबू अवस्थी को दिए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस को देख यात्री भौचक्के रह गए। कोतवाली पुलिस और जीआरपी के जवानों ने यात्रियों का सामान चेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें