फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना नदी से लखीमपुर खीरी के डॉक्टर का शव बरामद, मौत से पहले बनाया वीडियो, लगाया मारपीट का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 04:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बा निवासी डॉक्टर सौरभ बाजपेई ने औरैया में यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को उनका शव बरामद कर लिया गया। मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो फेसबुक में पोस्ट किया, जिसमें कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
डॉक्टर सौरभ बाजपेई का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में यमुना नदी में छलांग लगाने वाले लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बा निवासी डॉक्टर सौरभ बाजपेई का शव बृहस्पतिवार को बरामद हो गया। उन्होंने नदी में कूदने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


डॉक्टर सौरभ बाजपेई मोहल्ला बाजार खुर्द शुक्ला पुर, मोहम्मदी के निवासी थे। वह औरैया में एक अस्पताल में तैनात थे। वह अपने दो भाइयों में बड़े थे, जबकि उनके छोटे भाई शरद बाजपेई निजी नौकरी करते हैं। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे परिजनों को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उनके माता-पिता, पत्नी, भाई और परिवार के अन्य सदस्य औरैया के लिए रवाना हो गए। 

परिवार का राजनीतिक इतिहास
डॉक्टर सौरभ बाजपेई एक प्रतिष्ठित राजनीतिक और संभ्रांत परिवार से संबंध रखते थे। उनके बाबा शिवप्रसाद बाजपेई की पत्नी पूर्व में प्रधान रह चुकी थीं। परिवार के भगवान दास बाजपेई कई बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वर्तमान में उनके पुत्र महेंद्र कुमार बाजपेई ब्लॉक प्रमुख का पद संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
डॉक्टर सौरभ ने यमुना में छलांग लगाने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में उन्होंने मारपीट का आरोप लगाया था। पड़ोस के संतोष देवल ने बताया कि उन्हें वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। आशीष त्रिवेदी ने इस घटना को हृदय विदारक बताया। डॉक्टर सौरभ का पांच वर्ष का एक बेटा है और उनकी पत्नी रूबी पास के गांव सिसोरा निकूम की रहने वाली हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें