फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे में हादसे का सबब बन सकते हैं अंधे मोड़

विज्ञापन
शारदा नगर मार्ग का बेलखुर्द का अंधा मोड़-संवाद
विज्ञापन
महेवागंज। सुबह शाम ठंड के साथ कोहरा भी पड़ने लगा है। कोहरे के बीच अंधे और बेतरतीब मोड़ हादसे का सबब बन सकते है। हादसों की वजह से कई ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। इनकी अनदेखी चालकों को भारी पड़ सकती है। पेड़ों की झुकी डालें और झाड़ियां भी कोहरे की धुंध में सड़क को ढक रहीं हैं। ऐसे में किसी हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके जिम्मेदार बेपरवाह हैं। संकेतक, चेतावनी बोर्ड, बैनर और पट्टियां अधिकांश स्थानों से नदारद हैं।
विज्ञापन

शारदा नगर मार्ग के बेलखुर्द, रौलीपुल, मुराद नगर, अचाकापुर, इंदिरा पार्क तिराहा और पलिया मार्ग के अंदेशनगर, हकीमपुरवा, कुशमौरी, सीकटिहा सहित कुछ जगहों पर अक्सर सड़क हादसे लोगो को देखने सुनने को मिलते रहे हैं। ऐसे में चालकों को संभल कर चलना होगा। मुख्यालय की बेलराया पनवारी या फिर पलिया स्टेट हाईवे की बात करें तो इन पर कई खतरनाक मोड़ दिख जाएंगे।
शारदानगर मार्ग के बेलपुरवा और मुराद नगर, बेल खुर्द, तेंदुही (इंदिरा पार्क) और अचाकापुर के पास आए दिन हादसे सामने आते रहते हैं। वहीं भीरा मार्ग के अंदेश नगर, कुश मोरी, सिकटीहा, हकीमपुरवा के पास बड़े हादसे हो चुके हैं। हादसे के बाद पुलिस ने इक्का-दुक्का जगह बोर्ड लगवाए। समय के साथ अब वह लोगों को नजर नहीं आते।
विज्ञापन


पांच स्थानों पर ब्लैक स्पॉट घोषित हैं। सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। सड़कों तक फैले पेड़ की डाल और झाड़ियों की सफाई के लिए वन विभाग से आग्रह किया गया है, ताकि कोहरे में सड़क न ढके। -आलोक धीमान, प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़

शारदा नगर मार्ग का बेलखुर्द का अंधा मोड़-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें