फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया के मेला मैदान स्थित एक पैलेस में भाजपा के मां शारदा मंडल और संपूर्णानगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को जीजान से चुनाव जितवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

मां शारदा मंडल और संपूर्णानगर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के गुजरात से आए प्रवासी रूपल पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संपूर्णानगर शैलेंद्र सिंह, मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला, बांकेगंज राजीव कौशल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजियो सिंह आदि ने संबोधित किया। इसमें आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की बात कही गई और पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। समारोह का संचालन भाजपा के विकास गुप्ता ने किया। इस दौरान मंडल प्रभारी संपूर्णानगर कमलेश शुक्ला, मंडल प्रभारी मां शारदा सुरेंद्र मिश्रा, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत कौर, ममता जायसवाल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें