फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस के यक्ष एप पर अपलोड होगा आंबेडकर प्रतिमाओं का ब्योरा

Thu, 16 Apr 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बांकेगंज के मोतीपुर गांव में हुए बड़े उपद्रव से सबक लेते हुए पुलिस एक ओर जहां आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं आगे ऐसी कोई घटना न हो इसको लेकर भी काम हो रहा है। इसी के तहत पुलिस अपने यक्ष ऐप पर जिले के सभी आंबेडकर स्थलों और मूर्तियों का विवरण मैपिंग के जरिए अपलोड करने जा रही है। पूर्व के चिन्हित 597 स्थलों को इसमें शामिल कर लिया है। बाकी अन्य स्थलों और मूर्तियों का डाटा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि यक्ष एप पर डाटा अपलोड हो जाने से पुलिस के पास डिजिटल रूप में सारी जानकारी रहेगी। इससे संवेदनशीलता का पता रहने के साथ ही विवाद के मामलों की भी जानकारी रहेगी। कहीं कोई नई परंपरा न पड़े और लिस्ट के हिसाब से कार्यक्रमों की अनुमति आदि भी समय पर चेक कराई जा सकेगी।

चिन्हित किए जा रहे दाेषी, किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई

बांकेगंज के मोतीपुर में मंगलवार को हुए बवाल के दौरान और उसके बाद भी अफवाहों का भी दौर चल रहा है। इसको लेकर भी पुलिस सतर्क है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें लगातार चिन्हित किया जा रहा है। बुधवार को 19 और बृहस्पतिवार को 13 गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो भी सीसीटीवी फुटेज या बवाल के वीडियो हैं, उनकी मदद से भी आरोपी चिन्हित किए जा रहे हैं। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने पुलिस की दबिश के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों को गलत बताया। कहा कि पूरे मामले की जांच एएसपी पश्चिमी कर रहे हैं। इसमें सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। अगर पुलिस की कहीं लापरवाही है, तो इसकी भी जांच होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें