फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई बढ़ाकर भाजपा गरीबों के पेट पर चला रही बुलडोजर

विज्ञापन
धरने को संबोधित करती कृष्णा अधिकारी।
विज्ञापन
बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में वामदलों ने नसिरुद्दीन मौजी मैदान में दिया धरना
विज्ञापन

कृष्णा अधिकारी बोलीं- ज्ञानवापी, मथुरा के मुद्दे उठाकर भाजपा भटका रही लोगों का ध्यान
लखीमपुर खीरी। वामदलों के आहवान पर भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा ने सोमवार को दिन पर दिन बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में नसिरुद्दीन मौजी मैदान में धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस पर रोकथाम लगाने की मांग की गई।
भाकपा माले नेता कृष्णा अधिकारी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। इससे युवा, गरीब एवं किसान परेशान हैं। निरंतर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बढ़ने से जरूरी वस्तुओं तक का मूल्य बढ़ गया है। इससे महंगाई का बुलडोजर गरीब व किसानों के पेट पर चल रहा है। भाजपा सरकार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के चलते ज्ञानवापी, मथुरा आदि के मुद्दे उठाकर लोगों का ध्यान बंटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड रामदरश ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाना चाहती है, लेकिन देश का किसान ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व जमीन पर काबिज गरीब एवं किसानों को बेदखल करने के लिए सरकार ने नोटिस जारी किया है, जबकि मालिकाना हक के लिए सरकार ने तीन जुलाई 2020 को शासनादेश जारी कर चुकी है। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सीपीआई एम के बालेश्वर यादव, एपवा जिलाध्यक्ष आरती राय, श्रीनाथ, अजय, आनीता, विनोद भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें