फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चालान काटा तो विद्युत कर्मी ने काट दी थाने की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में करीब चार घंटे अंधेरे में रहा थाना, समझौते के बाद जुड़ी लाइन
विज्ञापन

मामले में चुप्पी साधे रहे पलिया कोतवाल, थाने पर बकाया है कि 50 लाख का बिल
पलियाकलां। बीती देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी की बाइक का चालान कर दिया। इससे नाराज बिजलीकर्मी ने थाने की बिजली काट दी। इस कारण करीब चार घंटे तक पलिया थाना अंधेरे में डूबा रहा। उधर, कोतवाल सैय्यद अब्बास और बिजली विभाग के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे रहे। बताया जा रहा है कि थाने पर करीब 50 लाख का बिल बकाया है।
पलिया विद्युत विभाग में विजेंदर सिंह संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। विजेंदर ने बताया कि रविवार की शाम पटिहन रोड की ओर वह लाइन में आए फाल्ट को सही करने जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दुधवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान बिना कागज मांगे ही पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया। कुछ देर बाद विद्युत कर्मी ने पलिया कोतवाली पर बिजली बिल की बड़ी बकाएदारी के आधार पर थाने की लाइन काट दी। काफी समय तक लाइट न आने पर जब इंस्पेक्टर सैयद मोहम्मद अब्बास को सूचना हुई तो उन्हें लाइन काटे जाने के बारे में पता चला।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युतकर्मी और अधिकारियों को थाने में बुलाकर मामले को खत्म कराया। करीब चार घंटे बाद जेई के निर्देश पर लाइनमैन ने थाने की लाइन जोड़ी। उधर, खुद कोतवाल और बिजली विभाग के अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, थाने पर करीब 50 लाख का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

पहले भी दिया जा चुका है थाने को नोटिस
संविदा लाइनमैन विजेंदर सिंह के मुताबिक, थाने पर 50 लाख का बिल चुकता करने के लिए पहले भी कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके बकाया भुगतान अब तक जमा नहीं कराया गया है। थाने की बिजली अधिकारियों से बात करके ही काटी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें