फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की जीत से उत्साहित है ग्रामीण

Tue, 21 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर/महेवागंज। 
विज्ञापन
cultural - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आठों सीटों पर जीती भाजपा तो लेटकर पहुंचा मां संकटा देवी के  द्वार 
विज्ञापन

बोला, विधान भवन तक कांवर भी ले जाएंगे

परिवार के कल्याण की कामना लेकर देवी देवताओं के आगे नतमस्तक और उनकी तपस्या करते तो आपने अक्सर लोगों को देखा होगा। पर एक राजनीतिक पार्टी और उनके विधायकों के लिए मनौती और तपस्या करना शायद ही किसी ने ऐसा सोचा हो। पर एक ग्रामीण ने ऐसा ही किया है। बीजेपी की जीत का जादू इस व्यक्ति पर ऐसा चढ़ा कि मानो उसकी हर मनौती पूरी हो गई हो। वह कई किलोमीटर की दंडवत परिक्रमा करते हुए सोमवार को शहर के संकटा देवी मंदिर पहुंचा। 
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया निवासी ग्राम पंचायत सदस्य 45 वर्षीय दुर्गेश वर्मा पेशे से फोटो ग्रॉफर हैं। दुर्गेश बताते हैं कि विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की आठों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत की उसने मनौती मांगी थी। ईश्वर ने उसकी फरियाद सुन ली। रविवार रात गांव के मंदिर से लेटकर वह राजापुर स्थित वीर बाबा मंदिर पहुंचा। दंडवत ही वहां से सोमवार सुबह करीब नौ बजे शहर के संकटा देवी मंदिर पहुंचा और माता रानी को प्रसाद चढ़ाया। उसने बताया कि तीन दिन बाद वह यहां से कांवर लेकर विधान भवन तक जायेगा। केसरिया और पार्टी के झंडों के बीच मंदिर में माता रानी और जय श्रीराम के उद्घोष भी गूंजे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें