फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लगवाया मतदाता पंजीकरण शिविर

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- 298 मतदाताओं का नाम शामिल करने को भरा फार्म
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहपुरा कोठी चौराहे पर नव मतदाता पंजीकरण शिविर लगाया। शिविर में 298 मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर छह भरा। शिविर का उद्घाटन भाजपा के उमेश मिश्रा ने किया।
भाजपा के नगर मंत्री रामजी मौर्य ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और उनका वोटर कार्ड बनवाने के लिए सोमवार को शहपुरा कोठी चौराहे पर मतदाता शिविर लगवाया गया। शिविर के मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी रहे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ-साथ ऐसे लोगों के भी फार्म नंबर छह भराए गए, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। कैंप में 298 लोगों ने फार्म नंबर छह भरा। इस दौरान कुलभूषण, अनुराग मिश्रा, डॉ.सतीश कौशल बाजपेई, आशू मिश्रा, रामकृष्ण, सुनील सिंह, अभिजात मिश्रा, विनय गुप्ता, अजय टंडन, मुनीष तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच गांवों में लगा मतदाता शिविर
जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला ने बताया कि युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाने के लिए सोमवार को नकहा, जगसड़, सरसवां, अमृतागंज और चहमलपुर में मतदाता पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिए फार्म संख्या छह भरवाया गया। इस दौरान नव मतदाता पंजीकरण प्रभारी सुरेंद्र सिंह, आरपी कटियार, पंकज राज, प्रेमप्रकाश, सत्यनारायण सहित रमेश भार्गव मौजूद रहे।

नव मतदाता पंजीकरण कैंप के अंतिम दिन उमड़ी भीड़
पलियाकलां। नगर पालिका रोड पर भाजपा द्वारा लगाए गए नव मतदाता पंजीकरण अभियान कैंप के अंतिम दिन भी भीड़ लगी रही। कैंप के अंतिम दिन 130 लोगों के रजिस्ट्रेशन फार्म भरे गए।
भाजपा द्वारा नव मतदाता पंजीकरण अभियान कैंप का आयोजन नगर पालिका रोड पर बीते तीन दिनों से किया जा रहा था, जिसका समापन किया गया। कैंप में एक जुलाई तक 18 साल के हो रहे नवयुवकों को मतदाता बनाने का कार्य किया जा रहा है। कैंप के दो दिनों में जहां 240 लोगों के फार्म भरे गए। वहीं, अंतिम दिन 130 लोगों का रजिस्ट्रेशन फार्म भरा गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय अग्रवाल, शिवपाल सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री उदय वीर सिंह, कैंप प्रभारी वरुण मिश्रा, अनुज शुक्ला बीटू, रवि शुक्ला, आनंद शाह, शुभम मिश्रा, अनुपम राय सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
संसारपुर। भाजपा द्वारा नव मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया, जिसमें युवाओं काफी भीड़ भाड़ बनी रही।
बांकेगंज मंडल के कस्बा संसारपुर में भाजपा ने तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन नवमतदाता अभियान के प्रभारी रिंकू शुक्ला ने फीता काटकर किया गया। इसमें 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने बताया की पार्टी द्वारा 10 हजार नए सदस्य प्रत्येक विधान सभा में बनाने का लक्ष्य रखा है। विनीत मनार ने कहा की चुनाव एक पर्व होता है, जिसमेें सहभागिता के लिए मतदाता होना आवश्यक है। 
विज्ञापन

इस मौके पर राजीव कौशल, श्याम लाल चौधरी, आनंद मौर्या, लालता प्रसाद, नरेशचंद्र  वर्मा, उदित प्रताप सिंह, सुमित स्वर्णकार, पप्पू जायसवाल, राकेश कुमार अर्कवंशी, ओमप्रकाश, अरविन्द कुमार, डॉ. नत्थूलाल राज आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें