फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दूर देश से आए परिंदों ने चुनी तराई की झीलें

Mon, 26 Oct 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। सर्दियों की दस्तक के साथ ही दूर देशों से प्रवासी पक्षियों का तराई में पहुंचना शुरू हो गया है। किशनपुर अभयारण्य के झादीताल, दुधवा के भादीताल, बफर जोन की नगरिया और गोला रेंज की सेमरई झील में मेहमान परिंदे पहुंच रहे हैं। इनके संरक्षण और सुरक्षा के लिए वन विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

खीरी जिले में नदियों, झीलों और तालाबों की भरमार है। अपेक्षाकृत कम मानवीय हस्तक्षेप वाले जलाशय प्रवासी पक्षियों को अनुकूल वातावरण, पर्याप्त भोजन और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराते हैं। यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी साइबेरिया, चीन, तिब्बत और भारत के लद्दाख समेत ठंडे क्षेत्रों से ये पक्षी हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर तराई पहुंचते हैं।

किशनपुर अभयारण्य की झीलें प्रवासी पक्षियों के लिए खास मानी जाती हैं। झादीताल के किनारे घनी झाड़ियां और पीछे ऊंचे पेड़ पक्षियों को अनुकूल आवास और भोजन उपलब्ध कराते हैं। सर्दियों में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों को भी आकर्षित करता है। वन विभाग ने झीलों के आसपास वॉच टावर बनाए हैं, जहां से देश-विदेश से आने वाले सैलानी जलाशयों में कलरव करते पक्षियों को निहारते हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के पूर्व रेंजर अशोक कुमार कश्यप बताते हैं कि ठंडे देशों में सर्दियों के दौरान तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। वहां नदियों और झीलों का पानी जमने से जलीय पक्षियों के भोजन, पानी, प्रजनन और आवास का संकट पैदा हो जाता है। ऐसे में ये पक्षी अपेक्षाकृत कम ठंडे क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं।


इन प्रवासी पक्षियों का होता है आगमन

झादीताल, नगरिया और भादीताल में यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी साइबेरिया, चीन, लद्दाख और तिब्बत से रंग-बिरंगे पक्षी पहुंचते हैं। इनमें स्पॉट बिल्ड डक, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, ग्रे लेग गूज, बार हेडेड गूज, टफ्टेड डक, कॉमन टील, पिनटेल, ब्राह्मणी डक, कूट, मूरहेन और अबलक गुर्चिया बत्तख आदि शामिल हैं।


सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीमें तैयार
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि मेहमान पक्षियों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी जलाशयों की निगरानी के लिए वन विभाग की टीमें तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन पक्षियों का शिकार न करें और न होने दें। ऐसा करने वालों के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें