फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में भारतीय नंबर की बाइक बरामद, चोरी के आरोपी तीन युवक पकड़े

Mon, 26 Oct 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कैलाली के टीकापुर से बरामद चोरी की भारतीय बाइक। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कैलाली जिले में भारतीय नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद पुलिस ने तीन नेपाली युवकों को पकड़ा है। तीनों को टीकापुर थाना पुलिस कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी योगेंद्र सिंह तिमिलसिना ने बताया कि जिले की जानकी गांव पालिका के भगतपुर गांव से भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद टीकापुर थाना पुलिस बाइक की तलाश में जुटी थी।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि टीकापुर नगर पालिका के वार्ड नंबर एक के एकतानगर निवासी धन बहादुर सोप के घर के आंगन में भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक की जांच की तो उसके चोरी की होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में टीकापुर नगर पालिका के वार्ड नंबर एक निवासी 24 वर्षीय भीम बराल, नरेश रावल और 20 वर्षीय आकाश बिष्ट को पकड़ा है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें