फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, डाक्टर भरेंगे सीरम सैंपल

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- पक्षियों की समूह में असामान्य मौत पर रहेगी नजर
विज्ञापन

- इंडो-नेपाल और जनपद बार्डर के इलाकों से एकत्र करेंगे नमूने
दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत होने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी डाक्टरों को मुर्गे समेत अन्य पक्षियों के सीरम सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें जांच के लिए आईवीआरई बरेली भेजा जाएगा। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। असामान्य या अकारण पक्षियों की मौत होने पर विशेष नजर रखी जाएंगी, जिसके लिए ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा। ऐसे मृत पक्षी को जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण कुमार तिवारी ने बताया कि नेपाल बार्डर के पलिया, संपूर्णानगर, बरबटा, सिंगाही, तिकुनिया में सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके अलावा स्टेट हाइवे या जिन क्षेत्रों से पक्षियों का आवागमन होता है, वहां जैसे मैगलगंज, उचौलिया, धौरहरा, मितौली में भी सीरम सैंपल लिए जाएंगे। सीवीओ ने कहा कि पक्षियों की असामान्य मौत होने पर उन्हें कतई हाथ न लगाएं, बल्कि इसकी सूचना नजदीकी पशु चिकित्सालय पर दें। ताकि समय रहते उचित निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें