फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से नहीं आई पत्नी तो स्वयं को घायल किया

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन/सिंगाही।
विज्ञापन
विज्ञापन
- हालत गंभीर होने पर किया गया जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

पत्नी के न आने से नाराज सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव नौबना में एक युवक ने स्वयं को घायल कर लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

गांव नौबना निवासी 25 वर्षीय दीपू ने बताया कि उसके चार भाई हैं। भाइयों में वह सबसे बड़ा है। उसकी शादी पांच साल पहले निघासन कस्बे के टिल्लू की पुत्री शिल्पी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। दीपू ने कई बार प्रयास किया और उसे विदा कराने की भी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। उसने मामले को पंचायत में रखा। पंचायत ने शिल्पी को दबाव बनाकर भेज दिया, लेकिन फिर मायके जाने के बाद उसने ससुराल आने से मना कर दिया। दीपू इस दौरान तीन बार विदा कराने भी आया। शुक्रवार को फिर एक बार दीपू शुक्रवार विदा कराने के लिए ससुराल आया। आरोप है कि पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। नाराज दीपू शाम करीब पांच बजे अपने घर पहुंचा। वहां पर अपने कमरे में जाकर नए ब्लेड से स्वयं को घायल कर लिया। काम करके घर लौटे परिवार वालों ने दीपू को खून से लथपथ देखा तो हैरान हो गए। आननफानन में दीपू के भाई घनश्याम, राधेश्याम और नंदकिशोर ने उसे एंबुलेंस से निघासन सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर पीके रावत ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। मरीज खतरे से बाहर है, लेकिन कुछ दवाइयां और जांच मशीन न होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ दिनेश सिंह यादव ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें