लखीमपुर खीरी। विजलेंस टीम ने लखीमप़ुर ब्लॉक परिसर में बने सरकारी आवासों में छापा मारकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इनमें से 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है। बिजली चोरी करने वाले कर्मचारियों को जुर्माना अदा करने का नोटिस जारी किया गया है।
पावर कॉरपोरेशन की विजलेंस टीम ने तीन दिन पहले लखीमपुर ब्लॉक परिसर में बने सरकारी आवासों पर छापा मारा तो अधिकारी से लेकर कई कर्मचारी बिजली चोरी करते पाए गए। कोई कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल कर रहा था तो कई कर्मचारियों के घर पर स्वीकृत लोड से अधिक लोड मिला। विजिलेंस परिवर्तन दल के प्रभारी मानसिंह ने बताया कि जांच मे दस से ज्यादा सरकारी आवासों में बिजली चोेरी के मामले पाए गए हैं। बिजली चोरी का आंकलन कर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। और उन्हें नोटिस जारी की गई है।