फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 फायरिंग में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष घायल 

Thu, 14 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार तीन हमलावरों ने गांव के पास किया हमला
विज्ञापन

 जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेकर लौट रहे भाजयुमो के  मंडल अध्यक्ष दामोदर मौर्या पर पीछे से आए बाइक सवार तीन हमालावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से दामोदर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के मजरा सरपतहा निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के रमियाबेहड़ अध्यक्ष 32 वर्षीय दामोदर मौर्य बृहस्पतिवार को लखीमपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। करीब पौने आठ बजे जैसे ही वह अपने गांव सरपतहा के मोड़ पर पहुंचे। पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने दामोदर मौर्या पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसओ निघासन अजय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक रंजिश का मामला लगता है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें