फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त पुलिया होगा निर्माण, गोला-कुकरा मार्ग 31 मई तक बंद

Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल के पीछे से जंगल होते हुए गोला-कुकरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य के चलते 31 मई 2026 तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह मार्ग कुकर होते हुए भीरा तक शाॅर्टकट रास्ते के रूप में क्षेत्रवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही यह मार्ग क्षेत्र के पहाड़पुर, ऊषा फार्म, कुकरा, सलेमपुर और इंदिरा नगर सहित 40 गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
लोक निर्माण के अधिशाषी अभियंता अनिल यादव ने बताया कि इस मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण पूर्व में कराया गया था। इसके बाद निर्माण के लिए आवागमन बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें