फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भामाशाह ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर किया

Mon, 30 Jun 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में भामाशाह की जयंती समारोह में सम्मानित हुए व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
गोलागोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद सभागार में दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह देश प्रेम की भावना के साथ मनाई गई। यहां भामा शाह की राष्ट्र भक्ति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने देश के गौरव भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दानवीर शिरोमणि भामाशाह ने राष्ट्र के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था। भामाशाह जैसे महापुरुषों के कारण देश सुरक्षित और समर्थ हुआ है। कार्यक्रम में विनोद स्वर्णकार, शिवगोपाल गुप्ता और सुशील पटेल ने भामाशाह के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान समाजोपयोगी कार्य करने वाले सत्य प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, हरद्वारी सभा के अध्यक्ष केके गुप्ता, अतुल अग्रवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी और सोनू गुप्ता को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन अरविंद गुप्ता रामजी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अनादि गुप्ता, विकास गुप्ता, अनूप गुप्ता, रामरतन गुप्ता, प्रभात गुप्ता, आलोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, चंद्र कुमार गुप्ता, नीलम गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता और अविनाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें