फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्थानान्तरण आवेदन निरस्त कराने बीएसए कार्यालय पहुुंचा नकली शिक्षक

Mon, 30 Jun 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीएसए कार्यालय में एक अजब गजब मामला प्रकाश में आया है। एक युवक खुद को शिक्षक बताकर स्थानान्तरण आवेदन निरस्त करने पहुंच गया। इस बात की भनक असली शिक्षक को हुई तो शिक्षक कार्यालय पहुंचा और उक्त युवक से पूछताछ की। इसके बाद असली शिक्षक कार्यालय पहुंचा। कर्मचारियों ने नकली शिक्षक को बिठा लिया। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों बीएसए कार्यालय में स्थानान्तरण प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में शिक्षक आवेदन कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्थानान्तरण आदेश जारी किया जाता है। शासन का आदेश है कि स्कूल खुलने से पहले स्थानान्तरण प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसको लेकर रविवार को कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य कर रहे थे। शाम करीब चार बजे एक युवक शिक्षक बनकर कार्यालय पहुंचा। कार्यालय के कर्मचारियों के मुताबिक उक्त नकली शिक्षक ने किए गए आवेदन को निरस्त करने की बात कही।
पटल पर बैठने वाला कर्मचारी असली शिक्षक नरेंद्र कुमार को जानता था। बताया जाता कि इस बात की भनक किसी तरह असली शिक्षक नरेंद्र कुमार को हुई तो वह भी कार्यालय पहुंच गया। कार्यालय पहुंचने के बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इधर कार्यालय के कर्मचारियों ने ताला डालकर युवक को अंदर ही बंद कर लिया। वहीं बीएसए को इस बाबत जानकारी उपलब्ध कराई। फिलहाल शिक्षक ने युवक के खिलाफ जालसाजी करने की तहरीर पुलिस को देने की बात कही है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक जिस तरह की कार्रवाई चाहेगा, की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें