फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर के जन्मदिन पर भजन संध्या

Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रव‌िश्‍ांकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह की बेला में साधकों ने किया सुदर्शन क्रिया का अभ्यास
विज्ञापन

जीवन जीने की कला सिखाने वाली संस्था आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का 61वां जन्म दिवस समारोह संस्था के लखीमपुर केंद्र ने धूमधाम से मनाया। सैकड़ों साधकों और स्थानीय नागरिकों के बीच हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की बेला में सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराकर किया गया। इस मौके पर भजन संध्या भी हुई। 
कार्यक्रम के सायंकालीन सत्र में अष्टलक्ष्मी की व्याख्या के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरु पादुका स्त्रोतम का पाठ भानुमती ने किया। स्थानीय शिक्षक महेश चंद्र जायसवाल ने सनातन भारतीय विधि विधान से परिपूर्ण गुरु पूजा की तथा मीना जायसवाल, कंचन सेठ और अन्य साधकों ने भजन गाने के साथ गुरुदेव की आरती भी की। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। विजय कुमार पांडेय और साथियों के सहयोग से मिष्ठान का केक काटकर गुरुदेव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद भक्ति, शक्ति, संगीत और आनंद से परिपूर्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ लखनऊ से आए शिव कुमार श्रीवास्तव की वाणी वंदना से हुआ। लखनऊ से की हेमा राजपूत, शशि श्रीवास्तव और अंजली श्रीवास्तव ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 
भजनों के बीच लखनऊ से आए संजय दीक्षित ने आर्ट आफ लिविंग की विशेष प्रक्रिया सुदर्शन क्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि इस क्रिया से सारे तनाव आसानी से दूर किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में रश्मि कपूर, शिव कुमार दुबे, कंचन सेठ, राजकुमार जायसवाल, बृजेश कुमार वडिशेष, अनूप कुमार शुक्ल, कृष्ण मोहन मेहरोत्रा, आनंद अग्निहोत्री, मनीष टंडन, राम नरेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र सक्सेना, दीनानाथ झा, देशराज जायसवाल, दिलीप गुप्ता, कुमुदेश शंकर शुक्ल, त्रिभुवन बहादुर सिंह, सुमन गुप्ता, महेश अग्रवाल, मोती सागर बसैया समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें