फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने से पहले संगठन को दिया वार्ता का संदेश

Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर पूमा शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन आज
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से वार्ता के लिए वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) डीपी सिंह ने निस्तारण पत्र जारी किया है। संगठन की बिंदुवार मांगों पर जवाब देते हुए लेखाधिकारी ने कई मांगे निस्तारित किए जाने की बात कहीं है। जबकि अवशेष मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने निश्चित समय पर धरने में शामिल होने के लिए सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षकों को बुलाया है। 
लेखाधिकारी ने अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा और महामंत्री संतोष कुमार भार्गव को भेजे पत्र में कहा है कि 1717 जीपीएफ पासबुक प्राप्त हुईं थीं, जिनमें से 1157 को पूर्ण कर संबंधित बीआरसी पर भेजा जा चुका है। जबकि 161 अपूर्ण होने के कारण पासबुकें सुधार के लिए वापस की गईं हैं। शेष पासबुकों को 15 दिन में पूर्ण करने की बात कही है। शिक्षकों के आयकर आगणन, पदोन्नति के उपरांत का अवशेष देयक और वेतन विसंगति के मामले निस्तारित हो चुके हैं। नव नियुक्त शिक्षकों के अवशेष भुगतान मामले में यूपीएस के 441 शिक्षकों में से 366 का अवशेष भुगतान किए जाने का हवाला दिया है। 
विज्ञापन

वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) डीपी सिंह के अनुसार संगठन की बिंदुवार मांगों का निस्तारण कर दिया गया है और वार्ता के लिए अध्यक्ष और महामंत्री को फोन पर बातचीत कर पत्र भी भेजा जा चुका है। सहयोग के लिए धरना कार्यक्रम को स्थगित करने की अपील की है। 
विज्ञापन

पूमा शिक्षक संघ के महामंत्री विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार जूनियर स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मांगपत्र दिया गया था, जिसके बाद मौखिक सूचना निस्तारण की दी गई। धरना प्रदर्शन तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें