फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंछल से मारपीट के विरोध में बंद रहे बाजार

Thu, 11 Dec 2014 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में जिले भर के बाजार बंद रहे। शहर में व्यापारियों ने एक सभा कर घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने वाले लोगों में उमेश मिश्र, विनोद मिश्र, अजय गोयल, संजय अग्रवाल, अशोक गुप्ता, श्याम कुमार तिवारी, अवधेश गुप्ता, प्रतीक खन्ना, अजय अग्रवाल, राजू अग्रवाल, हनी अरोड़ा समेत तमाम व्यापारी शामिल रहे।
गोला गोकर्णनाथ। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नानकचंद्र वर्मा और नगराध्यक्ष कैलाशचंद गुप्ता के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने नगर भ्रमण कर खुली दुकानों को बंद कराया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा को दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी। नगर में अभूतपूर्व बंदी रही। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बरवर। यहां भी बंदी सफल रही। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीमुद्दीन खां, लाल बहादुर वर्मा, दिनेश गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
निघासन। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक चौबिया, दामोदर प्रसाद वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह चानी, राकेश बाथम आदि मौजूद थे।
तिकुनियां। यहां भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। इस मौके पर आशीष अग्रवाल, आशीष गर्ग, सुरेंद्र अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
बेलरायां। नगर का बाजार बंद रहा। बंदी के बाद निंदा प्रस्ताव में अध्यक्ष वेदप्रकाश जायसवाल, सतीश अग्रवाल, मोनू गुप्ता, अमित अग्रवाल सहित तमाम दुकानदार मौजूद रहे हैं।
धौरहरा। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदीप निगम की अगुआई में पूरा बाजार बंद रहा। उधर व्यापारियों ने बैठक कर कंछल पर हुए हमले पर रोष जताया। इस मौके पर विजय जायसवाल, इब्राहिम अंसारी, सिप्पू निगम, कृष्ण बिहारी मिश्रा, शिवकुमार पुरी, संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
संपूर्णानगर। यहां के व्यापारियों ने बाजार बंद कराकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया, इश्तियाक खान, डॉ. अश्वनि सिंह, राजेश, प्रेम जयसवाल, राजेंद्र मेहता, प्रीतम, जसपाल सिंह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
मैलानी। यहां भी बाजार बंद रहा।
व्यापारियों के विवाद की भेंट चढ़ गई बाजार बंदी
पलियाकलां। यहां व्यापारियों के कई गुट होने के कारण बंद सफल नहीं हो सका। इस गुट से जुड़े व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद रखीं तो वहीं दूसरे और तीसरे गुट के व्यापारियों की दुकानें खुली दिखाईं दीं। इसके बाद व्यापारी नेता जसपाल सिंह गोहानियां, संतोष शाह मुन्ना, अमित महाजन, गुरिंदर सिंह वालिया, फिरोज खान, राकेश गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
नहीं बद हो सका बाजार
अमीरनगर। यहां का बाजार हर रोज की तरह खुली रहा। इस बाबत नगराध्यक्ष दिलीप शर्मा का कहना है कि व्यापारियों ने उनका साथ नहीं दिया, इसलिए पूर्ण बंद नहीं हो सका। उनके लोगों ने दुकानें जरूर बंद रखीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें