यदुनंदन सिंह को प्रमाण-पत्र देते केंद्रीय मंत्री। स्रोत : किसान
बांकेगंज। गोंडा के जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित वृक्ष उत्पादक मेले में बांकेगंज के किसान यदुनंदन सिंह पुजारी को वृक्ष उत्पादक सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ने प्रदान किया।
स्टेशन पुरवा निवासी प्रगतिशील किसान यदुनंदन सिंह पुजारी मुख्य फसल गन्ना और गेंहू के साथ-साथ फल-फूलों के अलावा औषधीय फसल उत्पादन के क्षेत्र में एक मिसाल बनकर परचम लहराया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में खासकर वृक्षारोपण एवं उससे संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगातार सराहनीय योगदान कर रहे हैं। स्थानीय हरित आवरण वृद्धि के साथ जैव विविधता संरक्षण,पारिस्थितिकी संतुलन व स्वस्थ पर्यावरण के प्रति बढ़ी रूचि को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला है। संवाद