फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर को आठ विकेट से हराकर बमनगर ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
संपूर्णानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।
विज्ञापन
डॉ. संपूर्णानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल, विजेता हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरनपुर की टीम ने 20 ओवरों में 125 रन बनाए
संपूर्णानगर/पलिया। डॉ. संपूर्णानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को हुआ, जिसमें बमनगर ने पूरनपुर की टीम को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संपूर्णानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे डॉ. संपूर्णानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बमनगर व पूरनपुर की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरनपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 125 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए बमनगर की टीम ने 13 ओवरों में ही मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पूरनपुर की टीम को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमनगर के गोलू ने 32 गेंदों में धमाकेदार 74 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि एसएसबी कमानडेंट मुन्ना सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान साबिर अली, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि कमेटी सदस्यों के साथ ही दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें