पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के टेहरा प्रांगण में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता में बलदेव वैदिक इंटर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान पाया।
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा की शुरूआत ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीईओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से की। प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पंकज राना, 200 मीटर दौड़ में धीरज यादव, 400 मीटर दौड़ में रोहित और 800 मीर दौड़ में तबारक अली ने प्रथम स्थान पाया। खो-खो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पलिया प्रथम, कबड्डी बालिका वर्ग में यूपीएस रामपुर फुलैया मैलानी प्रथम व पुरुष कबड्डी वर्ग में बलदेव वैदिक इंटर कालेज ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश यादव, विजय मौर्य, शालू सिंह, रवि गुप्ता, अजय यादव, राजेश कुमार मिश्रा, संदीप सिंह, सुखवंत, प्रमोद यादव, मनोज कुमार, नीरज शर्मा, संदीप अवस्थी, शमीम समेत भारी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।