फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव वैदिक कॉलेज के बूथ पर 81 फीसदी मतदान

Fri, 17 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श बूथ बना था यहां, प्रशासन में खुशी
विज्ञापन

प्रशासन की यूं तो कवायद रही कि हर बूथ पर मतदान का प्रतिशत बेहतर हो, लेकिन कामयाबी बलदेव वैदिक इंटर कालेज के बूथ संख्या 131 पर मिली। नगर का यह सबसे अधिक मतदान वाला बूथ रहा। यहां करीब 81.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि यहां आदर्श बूथ बनाया गया था और इसी को बेहतर मतदान का कारण भी माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन इससे काफी खुश है। 
विज्ञापन

निर्वाचन आयेाग द्वारा इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई इंतजाम किए गए थे। इसमें से एक था मॉडल बूथ का बनना। पलिया के दो मतदान केंद्र बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज और रामलीला बालिका इंटर कॉलेज के बूथ मॉडल बूथ थे। जहां मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इसका फायदा भी हुआ। नगर में बलदेव वैदिक के इकलौते बूथ पर इस बार 81.01 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में इस बूथ पर 53 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। एसडीएम शादाब असलम ने बताया कि मॉडल बूथ बनने से सीधा लाभ मतदान प्रतिशत बढ़ने का हुआ है जो अच्छी बात है। इससे पूर्व के विधानसभा चुनाव में यहां महज 53 प्रतिशत मतदान हुआ था जब कि लोकसभा में भी इसका प्रतिशत इससे कम रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें