फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी में आज निकलेगी बजरंगबली की भव्य शोभायात्रा      

Mon, 05 Jun 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवा 47 मन के लड्डू से लगेगा भोग, ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु      
विज्ञापन

 छोटी काशी में अंतिम बड़े मंगलवार को भव्य शोभायात्रा मिल रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियों में श्रद्धालु जुटे हैं। 
आयोजन कमेटी के पारस प्रसाद मिश्र ने बताया कि सुबह 7 बजे से  10 बजे तक सुंदरकांड पाठ, मिल रोड श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 11 बजे 47 मन के एक लड्डू से बाबाजी का भोग लगेगा। तीन बजे से नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भोग के लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाएगा।      
विज्ञापन


    
श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र हैं बजरंगबली के मंदिर      
गोकर्ण तीर्थ के निकट वर्ष 2013 में तत्कालीन एसडीएम आईएएस शंभू कुमार के सहयोग से बना भव्य श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र है। मंदिर परिसर में श्री राधा कृष्ण,  श्री राम दरबार मंदिर,  नगर पालिका द्वारा बना सत्संग स्थल और मंदिर के द्वार के ऊपर बनी भगवान श्री राम, लक्ष्मण और शबरी की झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।   

लखीमपुर रोड पर वर्ष 1995 में बन्ना श्री हनुमान मंदिर श्रद्धा का केंद्र है मंदिर परिसर में मां गायत्री मंदिर, श्री साईं मंदिर के साथ यहां का प्राकृतिक वातावरण लोगों का मन मोह लेता है।      
विज्ञापन


मोहम्मदी रोड पर प्राचीन कंजा देवस्थान पर बना भव्य श्री सिद्धि पातालेश्वर हनुमान मंदिर से लोगों की अपार श्रद्धा है। मान्यता है कि यहां मांगी प्रत्येक मनौती शीघ्र पूरी होती है। मंदिर के अंदर विशालकाय श्री हनुमानजी की मूर्ति जिसके कंधों पर श्रीराम और लक्ष्मण विराजमान हैं, जो अपनी प्राचीनता को प्रस्तुत करती है। मंदिर परिसर में द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्री दुर्गा मंदिर, प्राचीन कुंआ,  नक्षत्र वाटिका,  विशाल सत्संग भवन और यहां का प्राकृतिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। साथ ही  मोहल्ला तीर्थ का दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर भी नगर के प्राचीन मंदिरों में शुमार है। छोटी काशी में ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार की तैयारियों में श्रद्धालु जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें