मंगलवार को बंद रहेंगे सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक
पांच डॉक्टरों का दल दिल्ली हुआ रवाना
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डॉक्टरों की राष्ट्रव्यापी रैली मंगलवार को दिल्ली के राजघाट पर होगी, जिसमें शामिल होने के लिए जिले के डॉक्टर का एक दल सोमवार को दिल्ली रवाना हो गया।
संस्था के सचिव डॉ.एमआर खान ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय काननू बनाने, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, एनएमसी के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों की एक दिवसीय रैली दिल्ली में होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए संस्था की अध्यक्ष डॉ. रूबी मेहता, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. राजकुमार वर्मा सहित डॉ. अनिल वर्मा सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले के सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालक और डॉक्टर मेला मैदान रोड स्थित एक मैरिज हाल में इकठ्ठा होकर रैली का समर्थन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसलिए मंगलवार को जिले के सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रहेंगे।