फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

Thu, 18 Dec 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कालाआम पीएचसी के डॉक्टर विनोद भारती की आत्महत्या के मामले में एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव ने आरोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, फरधान के कालाआम पीएचसी में रहने वाले डॉक्टर विनोद भारती के वहां रहने वाली महिला के खिलाफ डॉक्टर विनोद भारती की पत्नी ने अदालत में अर्जी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनके पति डॉक्टर विनोद भारती के वहां कामकाज करने वाली महिला ने झूठी शादी का दिखावा करते हुए धमकाकर पति विनोद को ब्लैकमेल कर रही थी। अपने और अपने भाई के खाते में दो लाख रुपये भी ट्रांसफर कराए हैं। विनोद भारती से 900 स्क्वायर फिट का एक प्लॉट भी दान पत्र कराया है।
विज्ञापन

लगातार जारी उत्पीड़न के चलते डॉक्टर विनोद भारती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। दर्ज रिपोर्ट के बाद आरोपी महिला ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी भी लगाई थी, लेकिन सरकारी वकील ने बहस के लिए समय मांग लिया था। इसी बीच आरोप है कि पुलिस ने उसे हाईकोर्ट के कागजों पर हस्ताक्षर करने के बहाने बुलाया और 28 नवंबर को उसे जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद आरोपी महिला की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें