फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बहन की शादी तय करने पर प्रेमी को गोली से उड़ाया, युवक के कामधंधे से नाखुश था भाई

Thu, 18 Dec 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अहमद जान उर्फ आशु की फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फन मॉल के पीछे बृहस्पतिवार को पलिया क्षेत्र के बेहननपुरवा निवासी अहमद जान उर्फ आशु (23) का खून से लथपथ शव मिला। इस मामले शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद खुर्शीद और उसके दोस्त अयान को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों के बाद अहमद की शादी खुर्शीद की बहन से तय हो गई थी। अहमद के कामधंधे से खुर्शीद नाखुश होने के कारण सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि अहमद मंगलवार को अपनी बहन को छोड़ने के लिए मोहम्मदी गया था। वहीं से किसी के बुलाने पर वह लखीमपुर पहुंच गया। वह बुधवार को नौरंगाबाद में उस युवती के घर पहुंचा, जिससे उसकी शादी तय हुई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे आशु का शव मिला। उसके कपड़ों की जेब में मिले कागजों की मदद से शिनाख्त के बाद पहुंचे परिजनों ने पलिया से लखीमपुर पहुंचकर सदर कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों ने सहमति से अहमद और खुर्शीद की बहन की शादी तय कर दी थी। अहमद अपने ट्रैक्टर से ठेके पर जुताई का काम करता था। खुर्शीद इस कामधंधे से खुश नहीं था, इसलिए शादी नहीं चाहता था। इसलिए दोस्त की मदद से हत्या कर दी।
विज्ञापन


-

अहमद के परिजनों ने खुर्शीद और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। -विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक
-
बहन के साथ अहमद के बाजार जाने से और खफा हो गया था खुर्शीद
लखीमपुर खीरी। हत्या के शिकार हुए पलिया क्षेत्र के बेहननपुरवा के अहमद जान उर्फ आशु से अपनी बहन का रिश्ता तय होने से खुर्शीद शुरुआत से नाखुश था। बुधवार को जब उन दोनों को बाजार से लौटता देखा तो वह आग बबूला हो गया और बहाने से ले गया। इसके बाद अहमद का शव ही मिला।
परिजनों के मुताबिक शादी की तारीख अभी तय तो नहीं हुई थी, मगर जल्द ही होनी थी। शादी को लेकर लड़की पक्ष के लोग तो खुश थे, लेकिन लड़की का भाई खुर्शीद इस बात से नाराज था। उसने कई बार इसका विरोध भी किया। बताते हैं कि बुधवार की सुबह अहमद लड़की के घर आया और उसे लेकर बाजार गया। खरीदारी के बाद जब वह घर पहुंचा तो खुर्शीद ने उसे देख लिया। इसके बाद खुर्शीद अहमद को साथ ले गया, जहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इसी बीच खुर्शीद ने मृतक के सीने पर सटाकर गोली मार दी और मौके से भाग निकला। बृहस्पतिवार सुबह जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो शव देखा। फिर आई पुलिस ने कपड़ों से मिले कागजों से नाम पता देखकर परिजनों को सूचना दी, उन्होंने मौके पर आकर शिनाख्त की।
लोगों में चर्चा...गोली कहीं मारी, शव यहां फेंका

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ में शामिल लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। ज्यादातर लोगों का कहना था कि अहमद की हत्या कहीं और की गई। घटना को मोड़ने के लिए शव यहां लाकर फेंक दिया गया। लोगों का कहना था कि जहां पर शव मिला, वहां आसपास अच्छी खासी आबादी है। अगर गोली चलती तो निश्चित ही किसी न किसी को आवाज सुनाई जरूर देती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अहमद के कपड़ों की तलाशी के दौरान पुलिस को तीन मोबाइल के साथ ही पर्स से हजारों रुपये की नकदी बरामद हुई। इसे लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें