लखीमपुर खीरी जिले के 11 केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 आयोजित की गई। कुल 4445 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी
लखीमपुर खीरी जिले के 11 केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 कराई जा रही हैं। परीक्षा में कुल 4445 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की चेकिंग शुरू कर दी गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। केंद्रों पर प्रकाश, पेयजल, फर्नीचर और शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गई हैं।
ये हैं केंद्र
अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज तथा युवराज दत्त महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।