फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: श्रीकृष्ण की छठी पर सजीं आकर्षक झांकियां

Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भानपुर बड़े शिव मंदिर पर सुंदर झांकियां प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
भीरा। ग्राम पंचायत भानपुर के बड़े शिव मंदिर परिसर में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठी उत्सव मनाया गया। बाहर से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण, राधा, गणेश, शिव-पार्वती समेत देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

मितौली के शिव मंदिर परिसर में बुधवार रात गोलू सांवरिया झांकी ग्रुप, सीतापुर ने भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। पूर्व कस्ता विधायक सुनील कुमार लाला ने शुभारंभ किया।
मझगईं की ग्राम पंचायत खैरहनी में छठी पर भव्य जागरण और भंडारा हुआ। मुख्य संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता रहे। विजय गुप्ता, मुनेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, छोटे गुप्ता, विशाल, शुभम गुप्ता और आशीष गुप्ता ने सहयोग किया।
विज्ञापन

मोहम्मदी में श्री रामलीला चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में छठी पर विशाल भंडारा हुआ। गोला गोकर्णनाथ में बुधवार की रात श्रीधर्मादा समिति गोशाला में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व मनाया गया। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
कृष्ण-रुक्मिणी विवाह को जीव और ईश्वर का मिलन बताया : फरधान। ग्राम धौरहरा खुर्द की श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी प्रियंका ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह को जीव और ईश्वर का विवाह बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें