फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीछा कर छात्राओं को गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश

Sat, 05 Sep 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं का चार युवकों पर पीछा कर गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश करने और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्राओं के घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में गांव की छात्राएं शनिवार को भी कॉलेज गई थीं। आरोप है कि छुट्टी के बाद घर लौटते समय नसरू, आमिर, सूफियान और गुफरान ने दोनों का पीछा किया।
आरोप है कि रास्ते में युवकों ने छात्राओं को पकड़कर गन्ने के खेत की ओर खींचने का प्रयास किया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर चारों आरोपी भाग निकले। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वे पिता और कुछ ग्रामीणों के साथ शनिवार कोतवाली पहुंचीं और तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, एससीएसटी एक्ट समेत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों की तलाश है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें