फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा योजना किसानों को तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का सशक्त माध्यम: डीएम

विज्ञापन
बैठक करतीं हुई डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक की। डीएम ने कहा कि आत्मा योजना किसानों को तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का सशक्त जरिया है। सरकार की मंशा है कि खेती टिकाऊ बने और किसान की आय बढ़े।
विज्ञापन

डीएम ने श्री अन्न को त्योहारों में शामिल कर पोषण और परंपरा दोनों को बढ़ावा देने की बात कही। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा श्री अन्न जैसे पोषक अनाज हमारे स्वास्थ्य और परंपरा दोनों की सुरक्षा हैं। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने योजनाओं को लेकर सवाल एवं सुझाव साझा किए। डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने बताया कि विभाग में 33 प्राविधिक सहायक, 15 बीटीएम (ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर) और 30 एटीएम (असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर) सहित 78 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो न्याय पंचायत स्तर पर सेवाएं दे रहे हैं, जिनकी मदद ली जा सकती है।
आत्मा गवर्निंग की बैठक के बाद डीएम ने जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति व जिला मिशन समिति की बैठक ली। खेत तालाब योजना के तहत 50 तालाबों के निर्माण के लिए 26.25 लाख का अनुदान प्रस्तावित किया गया। 94.50 हेक्टेयर भूमि पर कार्य के लिए 50.40 लाख की वित्तीय व्यवस्था प्रस्तावित की। मनरेगा योजना के माध्यम से 389.40 हेक्टेयर क्षेत्र में जल संरक्षण संबंधी कार्य प्रस्तावित हैं। डीएम ने सभी कार्यों को कराने को अनुमोदन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें